Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

हरिद्वार – भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाएगा। जन्म दिवस पर भगवान वाल्मीकि धर्मशाला ज्वालापुर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय भावाधस की बैठक में लिया गया। राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री हंसराज कटारिया ने कहा कि बाबा साहेब ने विषम […]

हरिद्वार – भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाएगा। जन्म दिवस पर भगवान वाल्मीकि धर्मशाला ज्वालापुर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय भावाधस की बैठक में लिया गया। राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री हंसराज कटारिया ने कहा कि बाबा साहेब ने विषम परिस्थितियों में स्वतंत्र भारत के संविधान का निर्माण कर विशेष रूप से दलित, आदिवासियों, पिछड़ों, मजदूरों और महिलाओं समेत समस्त वंचितों को अधिकार प्रदान किए। जिला संयोजक संदीप चिनालिया ने कहा कि समाज के लोगों को बाबा साहेब का जन्म दिवस राज्य पर्व के रूप में मनाना चाहिए। सभी वर्गों के लोगों को बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा और उनके आदर्शों को अपना चाहिए। लोग अपने बच्चों और समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करें। इस दौरान आकाश चंचल,सुरेंद्र मंगोलिया, विकेश कुमार, अनिल टांक, मनीष चंचल, ऋतिक कटारिया, शिवा चंचल, प्रभात लोहट, अमन आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *