Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • राह चलती महिला से छेड़छाड़

हरिद्वार –दो बाइक सवार युवकों के राह चलती महिला से छेड़छाड़ कर दी। इस पर महिला ने हंगामा कर दिया। बाइक सवार युवक फरार हो गए। पुलिस ने काफी देर दोनों युवक की तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिल पाए। पुलिस के मुताबिक दिल्ली रोहिणी निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ धर्मनगरी हरिद्वार आई […]

हरिद्वार –दो बाइक सवार युवकों के राह चलती महिला से छेड़छाड़ कर दी। इस पर महिला ने हंगामा कर दिया। बाइक सवार युवक फरार हो गए। पुलिस ने काफी देर दोनों युवक की तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिल पाए। पुलिस के मुताबिक दिल्ली रोहिणी निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ धर्मनगरी हरिद्वार आई हुई थी। परिवार नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में रुका हुआ था। बुधवार को महिला परिवार के साथ चंडी देवी दर्शन के लिए गईं थी। दर्शन कर वापस लौटते वक्त चंडी पुल पर दो बाइक सवार युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि बाइक पर सवार युवकों ने अश्लील टिप्पणी की और महिला को परेशान कर श्यामपुर की ओर फरार हो गए। महिला ने मौके से ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने महिला से जानकारी जुटाई और युवक के हुलिये के बारे में पूछा। जब तक पुलिस युवकों की जानकारी करती युवक फरार हो चुके थे। है। काफी देर बाद पुलिस युवकों की तलाश में निकली, लेकिन युवक नहीं मिले। अंत में महिला वापस लौट गई। उधर, सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों बाइक सवार युवक कहां के थे, पता लगाया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *