रुडकी – करीब डेढ़ माह पूर्व लंढौरा रोड से सैटरिंग की प्लेटें चोरी किए जाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ताहिर हसन निवासी बाहर किला ने तहरीर देकर बताया कि वह भवन निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री को किराये पर चलाता है। लंढौरा रोड पर उसकी दुकान है। 16 फरवरी की रात को अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान के ताले तोडक़र वहां पर रखी लोहे की 360 पुरानी प्लेटें चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
सैटरिंग की प्लेटें चोरी किए जाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
रुडकी – करीब डेढ़ माह पूर्व लंढौरा रोड से सैटरिंग की प्लेटें चोरी किए जाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ताहिर हसन निवासी बाहर किला ने तहरीर देकर बताया कि वह भवन निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री को किराये पर चलाता है। लंढौरा रोड […]
