• Home  
  • निडर मतदान करने के लिए निकाला फ्लैग मार्च
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

निडर मतदान करने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

नरेन्द्र नगर- नरेन्द्रनगर थाना पुलिस और CRPF के सशस्त्र जवानों ने भंयमुक्त होकर मतदान करने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर जनता को आदर्श आचार संहिता […]

नरेन्द्र नगर- नरेन्द्रनगर थाना पुलिस और CRPF के सशस्त्र जवानों ने भंयमुक्त होकर मतदान करने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला। लोगों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर जनता को आदर्श आचार संहिता का पालन और भय मुक्त मतदान कराने के लिए अभियान चलाया। वाहन में लगे ध्वनि यंत्र के माध्यम से भंयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। और पुलिस प्रशासन की सहायता करने मे संकोच ना करें। पुलिस आपकी ​मित्रता का प्रतीक है। फ्लैग मार्च से पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन कर मतदान प्रभावित करने वाले शरारती तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *