Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लिया ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लिया ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण

रुद्रप्रयाग – लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन में तैनात किए गए 3 जोनल, 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 471 प्रथम मतदान अफसरों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल की मौजूदगी में दिए […]

रुद्रप्रयाग – लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन में तैनात किए गए 3 जोनल, 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 471 प्रथम मतदान अफसरों को ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल की मौजूदगी में दिए प्रशिक्षण में अधिकारी कर्मचारियों को निष्ठा और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में 11 अप्रैल 2019 को मतदान होना है जिसको शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के लिए सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन में नियुक्त अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन को सफलातापूर्वक संपन्न कराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है निर्वाचन आयोग द्वारा नई गाइड लाइन प्राप्त हुए है उन्हीं के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपादित की जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारी ठीक ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। कहा कि निर्वाचन में नियुक्त अधिकारी किसी भी मादक पदार्थों का उपयोग न करें, यदि किसी भी कार्मिक की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *