• Home  
  • हिमाचल बार्डर पर पुलिस ने 152 पेटी वीयर की खेप पकड़ी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

हिमाचल बार्डर पर पुलिस ने 152 पेटी वीयर की खेप पकड़ी

उत्तरकाशी – आम चुनाव में वोटरों के लिए अवैध रूप से सीमांत क्षेत्रों में शराब की तस्करी भी तेज हो गई है। मोरी पुलिस ने इसी तरह के मामले में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा से लगे सनैल बैरियर में मंगलवार देर शाम को चेकिंग के दौरान हिमाचल ब्रांड की थंडर बोल्ड प्लेटिनम ब्रांड […]

उत्तरकाशी – आम चुनाव में वोटरों के लिए अवैध रूप से सीमांत क्षेत्रों में शराब की तस्करी भी तेज हो गई है। मोरी पुलिस ने इसी तरह के मामले में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा से लगे सनैल बैरियर में मंगलवार देर शाम को चेकिंग के दौरान हिमाचल ब्रांड की थंडर बोल्ड प्लेटिनम ब्रांड की 152 पेटी बीयर की पकड़ी है। मामले में मोरी के थानाध्यक्ष दीप कुमार ने बताया की मंगलवार देर शाम को हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा से लगे सनैल के पास एसएसटी टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान अवैध रूप से हिमाचल से लाई जा रही 152 पेटी बीयर पकड़ी है। हिमाचल नंबर वाले पिकअप वाहन में बीयर की पेटियां रखी थी। जिसमें चालक गोविन्द कैध पुत्र सोहनलाल निवासी रोहडू जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है। चेक पोस्ट इंजार्च देवेश खुगशाल ने इसकी जानकारी एसएसटी टीम प्रभारी अखिलेश चंद्रा को दी। बीयर की खेप को लेकर जब चालक गोविंद कैथ से पुलिस ने जानकारी मांग तो उनका कहना था कि बीयर रोहड़ू से पंडार ठेके ले जा रहे थे। लेकिन चालक ने इसे लेकर जरूरी दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाये। जिसे लेकर बाद में बीयर की खेप को मोरी थाने लाकर एक्साईज एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *