• Home  
  • श्रीनगर में खुला कांग्रेस का चुनावी कार्यालय
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

श्रीनगर में खुला कांग्रेस का चुनावी कार्यालय

श्रीनगर गढ़वाल – श्रीनगर में कांग्रेस का चुनावी कार्यालय खुल गया है। साकेत लॉज में चुनावी कार्यालय का उदघाटन करते हुए सेवानिवृत्त कैप्टेन फते सिंह भंडारी व वरिष्ठ कांग्रेसी डीपी काला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा। इसके उपरांत शहर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह […]

श्रीनगर गढ़वाल – श्रीनगर में कांग्रेस का चुनावी कार्यालय खुल गया है। साकेत लॉज में चुनावी कार्यालय का उदघाटन करते हुए सेवानिवृत्त कैप्टेन फते सिंह भंडारी व वरिष्ठ कांग्रेसी डीपी काला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा। इसके उपरांत शहर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को विजयी दिलाने का संकलप लिया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, हीरा लाल जैन, गणेश भट्ट, लाल सिंह नेगी, उम्मेद सिंह मेहरा, भगत सिंह डागर, सुधांशु नौडियाल, मीना रावत, राजेश्वरी देवी, जगदीश भट्ट, नीरज रावत, अभिषेक उनियाल, प्रकाश, दीपक नेगी, विवेक कुंवर, सचिन, जेपी पुरी, रेखा अग्रवाल, शिवलाल, विनोद, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *