• Home  
  • सरकार प्राईवेट स्कूलों की मनमर्जिय़ों पर शिकंजा कसे: जावेद खान
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - पंजाब - प्रदेश की खबरें

सरकार प्राईवेट स्कूलों की मनमर्जिय़ों पर शिकंजा कसे: जावेद खान

होशियारपुर – आज शिवसैना बाल ठाकरे पार्टी के सिटी प्रधान जावेद खान तथा जि़ला प्रभारी सर्बजीत साबी की अध्यक्षता में जी.एम.ए. स्कूल चब्बेवाल में बच्चों के माता-पिता के साथ हर साल एडमिशन फीस लेने के सम्बन्ध में रोष प्रदर्शन किया। जावेद खान तथा सर्बजीत साबी ने मौके पर बोलते हुये कहा कि जब एक बार […]

होशियारपुर – आज शिवसैना बाल ठाकरे पार्टी के सिटी प्रधान जावेद खान तथा जि़ला प्रभारी सर्बजीत साबी की अध्यक्षता में जी.एम.ए. स्कूल चब्बेवाल में बच्चों के माता-पिता के साथ हर साल एडमिशन फीस लेने के सम्बन्ध में रोष प्रदर्शन किया। जावेद खान तथा सर्बजीत साबी ने मौके पर बोलते हुये कहा कि जब एक बार दाखिला फीस ले ली जाती है हरेक साल एडमिशन फीस लेने का क्या मतलब है ? इसके साथ ही सभी स्कूल अपनी मनमर्जि से फीस बढ़ा देते है। यहां तक कि छुट्टियों की भी फीस ली जाती है । जावेद खान तथा सर्बजीत साबी ने पंजाब सरकार से अपील कि सरकार एक कमेटी बनाकर प्राईवेट स्कूल की मनमर्जिय़ों पर शिकंजा कसा जाये। कमेटी स्कूलों के लिए फीस सम्बन्धी दिशा निर्देश जारी करें जो सभी प्राईवेट स्कूलों में लागू हो ताकि प्राईवोट स्कूलों द्वारा अभिभावकों की जा रही लूट-खसूट पर लगाम लगाई जा सके। आज प्राईवेट स्कूलों ने शिक्षा का व्यावसायीकरण करके इसे निजी व्यापार बना लिया है, बच्चों को हर चीज़ कापी, पैंसिल से लेकर किताबें, यूनिफार्म आदि स्कूल से ही लेना पड़ता है और स्कूल मनमर्जि के दाम लगाता है। जावेद खान ने कहा कि अगर सरकार, सरकारी स्कूलों की दशा पर ध्यान दे तो लोगों को महंगे तथा प्राईवेट स्कूलों में जानी की आवश्यकता न पड़े। जावेद खान ने प्राईवेट स्कूलों को चेतावनी देते हुये कहा कि अगर उन्होंने अपनी मनमर्जि बन्द न की तो शिवसैना इसके खिलाफ संघर्ष करेगी जिसकी जि़म्मेवारी स्कूलों की खुद की होगी।
इस अवसर पर बलजीत सिंह, इन्द्रजीत कौर, मनजीत कौर, रविन्द्र कौर, हरप्रीत कौर, राजकुमारी, कुलदीप कौर, पायल, नीलम, जीत कौर, सुप्रिया, पुष्पा, नीलम, दीपिका, अंजू, बिन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, रमन चन्द, अमन चन्द, हरविन्द्र सिंह, मनजीत सिंह, अमरजीत, ओंकार सिंह, सुनीता, सीमा, तथा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *