• Home  
  • 3 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

3 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़ – घाट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को घाट चौकी प्रभारी एसआई पवन जोशी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को […]

पिथौरागढ़ – घाट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार को घाट चौकी प्रभारी एसआई पवन जोशी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान संतोष रामदास निवासी बागेश्वर हाल निवासी रुद्रपुर पैदल ही बैग लेकर चौकी से गुजर रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उसके पास तीन ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। घाट चौकी प्रभारी जोशी ने बताया कि आरोपी युवक वाहन से पहले ही उतर गया था। चैकिंग के डर से वो सामान लेकर पैदल ही गुपचुप निकलने के प्रयास कर रहा था। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *