• Home  
  • सम्पत्ति विवाद को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़े
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सम्पत्ति विवाद को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़े

रुडकी- सम्पत्ति विवाद को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़ बैठे। मारपीट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में दोनों भाइयों को चोट लगी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी दो भाइयों में सुबह सम्पत्ति बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढऩे पर दोनों भाइयों में हाथापाई हो गई। […]

रुडकी- सम्पत्ति विवाद को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़ बैठे। मारपीट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में दोनों भाइयों को चोट लगी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी दो भाइयों में सुबह सम्पत्ति बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढऩे पर दोनों भाइयों में हाथापाई हो गई। मारपीट होती देख उनकी पत्नियां भी मारपीट में कूद पड़ी। एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए चारों आपस में भिड़ बैठे। शोर सुनकर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने सभी को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपियों को पकडक़र कोतवाली ले आई। उपनिरीक्षक बारू सिंह चौहान ने बताया कि दोनों भाइयों ने एक दूसरे में माफी मांगकर समझौता कर लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *