• Home  
  • पूर्व ग्राम प्रधान के अकाउंट से 40 हजार रुपये निकाले
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पूर्व ग्राम प्रधान के अकाउंट से 40 हजार रुपये निकाले

रुडकी – कुन्हारी के पूर्व ग्राम प्रधान के बैंक अकाउंट से ठगों ने 40 हजार रुपये की रकम निकाल ली। बैंक के मुताबिक रकम झारखंड में एटीएम कार्ड से निकाली गई है, जबकि पीडि़त का कहना है कि उसका एटीएम उसके खुद के पास है। उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कुन्हारी […]

रुडकी – कुन्हारी के पूर्व ग्राम प्रधान के बैंक अकाउंट से ठगों ने 40 हजार रुपये की रकम निकाल ली। बैंक के मुताबिक रकम झारखंड में एटीएम कार्ड से निकाली गई है, जबकि पीडि़त का कहना है कि उसका एटीएम उसके खुद के पास है। उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कुन्हारी गांव निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद ताहिर का भारतीय स्टेट बैंक की लक्सर शाखा में बैंक एकाउंट है। पिछले दिनों वे किसी काम से लक्सर आए थे। तभी बैंक खाते से संबद्ध उनके मोबाइल पर खाते में से दो बार बीस-बीस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया, जबकि उन्होंने एक बार भी पैसा नहीं निकाला था। इस पर उन्होंने बैंक पहुंचकर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने खाता चेक कर बताया कि झारखंड के सिरसाग्रिड नामक जगह पर उनके खाते से एटीएम के द्वारा रकम निकाली गई है, जबकि पूर्व प्रधान का कहना है कि उन्होंने न तो अपना एटीएम ही किसी को दिया है और न ही किसी को उसका पासवर्ड या ओटीपी बताई है। पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *