Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • देवपाल राठी बने तीसरी बार अध्यक्ष
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

देवपाल राठी बने तीसरी बार अध्यक्ष

हरिद्वार – इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव कर देवपाल राठी को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। समिति की नई कार्यकारिणी में संरक्षक प्रेमचंद सैनी, उपाध्यक्ष मीनू सैनी और जोबिन्दर पाल, महामंत्री सिद्धार्थ वर्मा, सचिव वीके त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार, प्रचार सचिव निरंजन मलिक, अरविंद सैनी को चुना गया है। चुनाव सर्वसम्मति […]

हरिद्वार – इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव कर देवपाल राठी को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। समिति की नई कार्यकारिणी में संरक्षक प्रेमचंद सैनी, उपाध्यक्ष मीनू सैनी और जोबिन्दर पाल, महामंत्री सिद्धार्थ वर्मा, सचिव वीके त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार, प्रचार सचिव निरंजन मलिक, अरविंद सैनी को चुना गया है। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक गैरा, राजकुमार पाल, मनोज कुमार को शामिल किया गया है। इससे पूर्व हुई बैठक में समिति पदाधिकारियों ने कहा कि कालोनी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। एक ओर स्वच्छता अभियान देश भर में चलाया गया है तो दूसरी ओर कालोनी में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। नाली और नालों में पानी की निकासी को लेकर पुख्ता प्रबंध नहीं है। हरिद्वार विकास प्राधिकरण विकास शुल्क तो लेता है लेकिन विकास के नाम पर एक फूटी कौड़ी खर्च नहीं करता। कालोनी में स्ट्रीट लाइट, बदहाल पार्क और टूटी सडक़ों को लेकर समिति कई बार जन प्रतिनिधियों से मिल चुकी है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *