• Home  
  • 1950 टोल फ्री नम्बर पर मतदाता जानकारी सहित अपनी शिकायत एवं अमूल्य सुझाव भी दे सकते है
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

1950 टोल फ्री नम्बर पर मतदाता जानकारी सहित अपनी शिकायत एवं अमूल्य सुझाव भी दे सकते है

हरिद्वार- जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जन सामान्य को निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने संबंधी और अन्य जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था को सुगम एवं सुविधाजनक करने के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्तर पर एक समान टोल फ्री नम्बर 1950 प्रारम्भ किया गया है। जनपद में यह टोल फ्री नम्बर सुबह 9 बजे से […]


हरिद्वार- जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जन सामान्य को निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने संबंधी और अन्य जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था को सुगम एवं सुविधाजनक करने के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्तर पर एक समान टोल फ्री नम्बर 1950 प्रारम्भ किया गया है। जनपद में यह टोल फ्री नम्बर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कार्य कर रहा है। इसके साथ ही 1950 के साथ सेल रिकार्डिंग एवं सेल बार्गिंग जैसी सुविधाएं भी संयोजित की गई हैं। जिससे आम नागरिकों को वास्तविक एवं अधिकृत सूचना मिल सके।
सुझाव भी दे सकते हैं- 1950 टोल फ्री नम्बर पर मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम, अपने क्षेत्र के बीएलओ का नाम एवं सम्पर्क सूत्र की जानकारी सहित अपनी शिकायत एवं अमूल्य सुझाव भी दे सकते हैं।ये है कंट्रोल रूम के फोन नंबरनिर्वाचन कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 01334-239063, 013334-239064, 01334 -239065 है। निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत व समस्या के लिए उक्त फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
नेताओं के विज्ञापन को प्रमाण पत्र जरूरी-जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी पंजीकृत राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों को बताया गया है कि चुनाव से संबंधित किसी भी तरह के विज्ञापन के प्रकाशन व प्रसारण के पूर्व प्रमाणन प्राप्त करना जरूरी है। इसके लिए मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति का गठन किया गया है। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद ही विज्ञापन का प्रसारण या प्रकाशन किया जा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *