• Home  
  • सहेली के घर गई युवती रहस्यमयी हालात में लापता
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सहेली के घर गई युवती रहस्यमयी हालात में लापता

रुडकी – सहेली के घर गई युवती रहस्यमयी हालात में लापता हो गई। तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार नगर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गुरुवार […]

रुडकी – सहेली के घर गई युवती रहस्यमयी हालात में लापता हो गई। तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।पुलिस के अनुसार नगर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपनी सहेली के पास जा रही है। लेकिन दोपहर तक वह नहीं लौटी जिसके बाद शाम तक परिजनों ने उसका इंतजार किया। युवती के वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तथा उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई अता-पता
नहीं लग पाया। तहरीर में पुलिस को बताया गया कि युवती के पास जो मोबाइल फोन था वह भी बंद बताया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लग रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *