रुडकी – सिविल अस्पताल में पसरी गंदगी को लेकर सीएमएस खासे नाराज हो गए। इस दौरान सीएमएस ने सिविल अस्पताल के स्टॉफ को भी स्वच्छता का खयाल रखने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी इसके लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। रुडक़ी सिविल अस्पताल स्वच्छता को लेकर पुरस्कृत भी हो चुका है। जिसके लिए सिविल अस्पताल को सरकार की ओर से एक मुस्त धनराशि भी दी जा चुकी है। शुक्रवार को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान आईसीटीसी प्रयोगशाला के बाहर पसरी गंदगी को देखकर सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणी खासे नाराज हो गए। गंदगी देख गुस्साए सीएमएस ने आईसीटीसी प्रयोगशाला में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को गंदगी को लेकर आगाह किया। साथ ही डॉ. डीके चक्रपाणी ने स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। यदि उसके बाद परिसर में गंदगी मिलती है तो वह सही नहीं होगा। साथ ही मरीजों को भी स्वच्छता के लिए जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं।
रुडकी – सिविल अस्पताल में पसरी गंदगी को लेकर सीएमएस खासे नाराज हो गए। इस दौरान सीएमएस ने सिविल अस्पताल के स्टॉफ को भी स्वच्छता का खयाल रखने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी इसके लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। रुडक़ी सिविल अस्पताल स्वच्छता को लेकर पुरस्कृत भी […]
