हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव पदार्था में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। घटना 22 मार्च की है। पुलिस के अनुसार दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते गालीगलौज और मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में गांव के कुछ लोगों द्वारा दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा था। समझौता नहीं होने के चलते शुक्रवार को दोनों पक्षों ने मेडिकल और लिखित शिकायत कर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने देररात ही दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के फय्याज पुत्र मुस्तफा की तहरीर पर सदाकत व नजाकत, लियाकत पुत्रगण जहीद हसन व दूसरे पक्ष सदाकत पुत्र जहीद हशन की तहरीर पर फय्याज पुत्र मुस्तफा निवासी गण सभी पदार्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव पदार्था में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। घटना 22 मार्च की है। पुलिस के अनुसार दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते गालीगलौज और […]
