Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

हरिद्वार – लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक मनोज जैन, व्यय प्रेक्षक चन्द्र प्रकाश मीणा एवं डा. पेरियासामी […]

हरिद्वार – लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरिद्वार संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक मनोज जैन, व्यय प्रेक्षक चन्द्र प्रकाश मीणा एवं डा. पेरियासामी एम एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।बैठक में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन लडऩे वाले प्रत्याशियों को बताया गया कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई समस्या आती है, तो सीधे प्रेक्षकों से संपर्क किया जा सकता है। यह भी कहा गया कि प्रत्याशियों द्वारा किये जाने वाले व्यय की जानकारी निर्धारित तिथियों पर देकर लेखा खाते का मिलान कर लिया जाए। निर्वाचन दिवस के अंतिम दिवस के 48 घंटे पूर्व आदर्श आचार संहिता के पालन पर भी बल दिये जाने के निर्देश दिये। यदि किसी क्षेत्र, बूथ में गड़बड़ी की आशंका है तब इसकी सूचना प्रेक्षक को दी जाए। बैठक में कहा गया कि निर्वाचन एक मेला है, इसमें सभी के आपसी सहयोग की आवश्यकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *