• Home  
  • स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने जा रही है भाजपा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने जा रही है भाजपा

हरिद्वार – भाजपा सोमवार से अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने जा रही है। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने बताया कि 1 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में झबरेड़ा समेत प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 4 अप्रैल को यूपी […]

हरिद्वार – भाजपा सोमवार से अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने जा रही है। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने बताया कि 1 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में झबरेड़ा समेत प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 4 अप्रैल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुडक़ी और काशीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को प्रेस कलब में पत्रकारों से बातचीत में नरेश बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को देहरादून और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3 अप्रैल को उत्तरकाशी, 8 को हल्द्वानी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 6 और 7 अप्रैल को प्रदेश में राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और केंद्रीय मंत्री मुक्तार अब्बास नकवी की चुनावी जनसभाएं होंगी। 8 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इन तीन वरिष्ठ नेताओं की जनसभा के स्थानों का चयन होना बाकी है। बंसल ने कहा कि सभी स्टार प्रचारक जनसभाओं के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मंयक गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि, जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, सुनील प्रजापति, रोहित साहू आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *