• Home  
  • भाजपा सरकार ने 13 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे :- सीएम
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भाजपा सरकार ने 13 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे :- सीएम

नई टिहरी – पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के पक्ष में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नरेंद्रनगर विधानसभा के पावकी की देवी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 13 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे गए। जिसमें से छह करोड़ कनेक्शन गरीबों को निशुल्क […]

नई टिहरी – पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के पक्ष में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नरेंद्रनगर विधानसभा के पावकी की देवी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 13 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे गए। जिसमें से छह करोड़ कनेक्शन गरीबों को निशुल्क दिए गए। रविवार को पावकी देवी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आठ माह में 50 करोड़ से अधिक जनधन खाते खुलवाए। सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि में छह हजार रूपए सालाना दे रही है। जिसके तहत 5 करोड़ 34 लाख किसानों के खाते में दो हजार रुपए की पहली किस्त भी पहुंच चुकी है। कहा कि कोई भी ऐसा गांव नहीं है जहां सडक़ न पहुंची हो। अटल आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रूपए तक निशुल्क इलाज की सुविधा दी गयी है। पीएम ने अपने संबोधन में उत्तराखंड में सैनिकों को पांचवां धाम बताया है। भाजपा सरकार बनीं तो राज्य में बड़ा सैनिक स्मारक बनाया जाएगा। एक करोड़ 30 लाख लोगों को निशुल्क मकान दिए गए हैं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ओम गोपाल रावत, प्रमुख विनीता बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि जयपाल सिंह नेगी, भाष्कर गैरोला, योगेश राणा, सुरेंद्र कुडिय़ाल, सूर्यचंद चौहान, राजपाल पुंडीर, विक्रम कैन्तुरा, रोशन रतूड़ी, दिनेश भट्ट आदि थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *