• Home  
  • भाजपा द्वारा “मैं भी चौकीदार हूँ”कार्यक्रम का आयोजन
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - पंजाब - प्रदेश की खबरें

भाजपा द्वारा “मैं भी चौकीदार हूँ”कार्यक्रम का आयोजन

TARSEM DIWANA होशियारपुर- भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश भर के 500स्थानों पर लाइव प्रसारण के जरिए दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम से सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। जिला महामंत्री श्री विनोद परमार ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किए गए उन 500 स्थानों में होशियारपुर भी एक था।कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री […]

TARSEM DIWANA

होशियारपुर- भारतीय जनता पार्टी आज पूरे देश भर के 500स्थानों पर लाइव प्रसारण के जरिए दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम से सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। जिला महामंत्री श्री विनोद परमार ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय किए गए उन 500 स्थानों में होशियारपुर भी एक था।कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद,लोकसभा प्रभारी श्री राजिंदर भंडारी,सह प्रभारी स जगतार सिंह सैनी,मेयर श्री शिव सूद,कमल चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आज फिर से 2014 लोकसभा वाला भाजपमय वातावरण पूरे देश मे बन गया है। आज कांग्रेस से जिस तरह से चौकीदार नाम का मजाक बना कर देश के तमाम चौकीदारों  का अपमान किया है।उसके जबाव में आज सारा देश एक सुर में मैं भी चौकीदार का नारा लगा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि देश का प्रत्येक नागरिक चौकीदार है। जो अपने अपने कार्यक्षेत्र में निगरानी करता है,रक्षा का दायित्व निभाता है। फिर वो चाहे किसान हो,व्यापारी हो,मजदूर हो या उद्योगपति। हम भी प्रधान चौकीदार के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गर्व से कहते है कि हम सब भी चौकीदार है। इस लोकसभा चुनाव में एक तरफ चौकीदार और दूसरी तरफ जमानत पर चल रहे भरष्ट लोग होंगे। इस मौके पर लोकसभा मीडिया प्रभारी निपुण शर्मा,कृष्ण अरोड़ा, सुरेश भाटिया,कुलवंत कौर,रमन घई, अश्वनी गैंद,रमेश ठाकुर मेशी,अशोक कुमार,सतीश बावा,शिव कुमार काकू,अमरजीत लाडी,विपुल वालिया,रणजीत सिंह राणा,राकेश सैनी मिंटा,संजीव दुआ,विनय गुप्ता,दर्पण गुप्ता,शिव कुमार कौशल,उमेश जैन,रविन्द्र चड्डा,संजू अरोड़ा,अनिल हंस,चिंटू हंस,बलजिंदर काला, जिन्दू सैनी,राजा सैनी,मंजू,चरनजीत आदि कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *