• Home  
  • जल संस्थान और नगर निगम कर्मचारी के बीच हुआ विवाद
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जल संस्थान और नगर निगम कर्मचारी के बीच हुआ विवाद

रुडकी – केशव पार्क के निकट वाटर हैड टैंक के निकट भूमि पर रहने वाले जल संस्थान और नगर निगम कर्मचारी के बीच रविवार रात विवाद हो गया। विवाद की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों परिवारों के सदस्यों को थाने लेकर आई। जिसके बाद विवाद नहीं करने की चेतावनी […]

रुडकी – केशव पार्क के निकट वाटर हैड टैंक के निकट भूमि पर रहने वाले जल संस्थान और नगर निगम कर्मचारी के बीच रविवार रात विवाद हो गया। विवाद की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों परिवारों के सदस्यों को थाने लेकर आई। जिसके बाद विवाद नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।रामनगर स्थित केशव पार्क के निकट खाली पड़ी सरकारी भूमि पर जल संस्थान और नगर निगम के कर्मचारी रहते हैं। जबकि जमीन पर जल संस्थान और नगर निगम दोनों ही अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। लेकिन वहां रहने वाले विभागीय कर्मचारियों के बीच काफी समय से तनातनी चली आ रही है। रविवार रात भी किसी बात को लेकर जल संस्थान और नगर निगम के कर्मचारी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ज्यादा गरमा गया। जिसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, पुलिस ने दोनों को भविष्य में विवाद न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जल संस्थान के एई राजेश निर्वाल ने कहा कि यह दोनों विभागीय कर्मियों का निजी विवाद है। यही कहा कि आपसी विवाद को अपने स्तर पर निपटाओ विभाग इसमें कुछ नहीं कर सकता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *