हरिद्वार – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छ: अप्रैल को हरिद्वार के भीमगोड़ा स्थित पंतद्वीप मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा गुलाम नबी आजाद और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी स्टार प्रचारक के रूप में उत्तराखंड में अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। अभी इनकी जनसभा की तिथि निर्धारित नहीं की गई है।सोमवार को यह जानकारी उत्तरी हरिद्वार स्थित राधा कृष्णा धाम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किए, वो झूठे साबित हुए हैं। नोटबंदी और जीएसटी ने देश में हाहाकार मचा कर रख दिया, जिसके बाद से अब तक व्यापारी इसका दंश झेल रहे हैं। पूरे देश में किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा की गई, लेकिन उत्तराखंड सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं कर नाइंसाफी की है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। अगर राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनती है, किसान और युवाओं को उनका हक जरूर मिलकर रहेगा। इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, लोकसभा संयोजक एसपी सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, अरविंद शर्मा, सतीश कुमार, राजपाल सिंह, सुभाष चौधरी, आकाश भाटी, रोहित गिरि आदि शामिल रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
6 अप्रैल को हरिद्वार के भीमगोड़ा में करेगें राहुल गांधी जनसभा को संबोधित
हरिद्वार – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छ: अप्रैल को हरिद्वार के भीमगोड़ा स्थित पंतद्वीप मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा गुलाम नबी आजाद और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी स्टार प्रचारक के रूप में उत्तराखंड में अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। अभी इनकी जनसभा की तिथि निर्धारित […]
