हरिद्वार – गंगनहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव चार दिन बाद पथरी पावर हाउस में मिला। युवक जूते का कारोबारी था। बताया जा रहा है कि युवक ने पैसों की तंगी के कारण आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।बीते गुरुवार शाम को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल से एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। रविवार रात को एक युवक का शव पथरी पावर हाउस में मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव की शिनाख्त सोहन लाल (32) पुत्र खेम चंद निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर के रूप में की। युवक जूते का कारोबारी था। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
चार दिन पहले गंगनहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिला
हरिद्वार – गंगनहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव चार दिन बाद पथरी पावर हाउस में मिला। युवक जूते का कारोबारी था। बताया जा रहा है कि युवक ने पैसों की तंगी के कारण आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद […]
