रुडकी – खानपुर विकास खंड में लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए सी विजील तथा सुविधा एप के प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति पर एआरओ ने सख्त नाराजगी जताते हुए उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।जिला प्रशासन फिलहाल हरिद्वार लोकसभा सीट पर इसी 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियों में जुटा है। मतदान संबंधी तैयारियों के लिए हरेक विधान सभा क्षेत्रों में अलग-अलग टीम गठित की गई है। खानपुर विधानसभा क्षेत्र में सी विजील व सुविधा एप टीम का प्रभारी पंकज कुमार को बनाया गया है। उन्हें सप्ताह के सातों दिन कार्यालय पर तैनात रहने की जिम्मेदारी दी गई है। गत दिवस सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम लक्सर सोहन सिंह ने रात करीब 10 बजे निर्वाचन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सी विजील व सुविधा एप के प्रभारी कार्यालय से नदारद मिले। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने उनकी गैरमौजूदगी के बाबत जानकारी लेने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। चुनाव संबंधी ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर सहायक निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए प्रभारी पंकज कुमार को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उन्हें 3 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर उनके द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के अंतर्गत कार्यवाही की संस्तुति जिला अधिकारी हरिद्वार से की जाएगी।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
ड्यूटी से नदारद सी-विजील तथा सुविधा एप के प्रभारी को नोटिस जारी
रुडकी – खानपुर विकास खंड में लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए सी विजील तथा सुविधा एप के प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति पर एआरओ ने सख्त नाराजगी जताते हुए उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।जिला प्रशासन फिलहाल हरिद्वार लोकसभा सीट […]
