रुडकी – बाणगंगा नदी के क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर सोमवार रात कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। खनन कर रहे लोग पुलिस के आने से पहले भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने रास्ते में खड़े दो लोगों को रोक लिया। पुलिस ने दोनों की बाइक को सीज कर दिया है। देर रात लक्सर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाणगंगा नदी के रकबे में ट्रैक्टर ट्राली से अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पर एसएसआई रणवीर सिंह चौहान पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके आने से पहले ही खनन करने वाले को पुलिस के आने की सूचना मिल गई। वे अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि खनन करने वालों द्वारा पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों के आने की सूचना देने के लिए रास्ते में लोग तैनात किए जाते हैं। उन्हीं की सूचना पर वे पुलिस के आने से पहले ही फरार हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने रास्ते में खड़े दो लोगों को घेर लिया। पुलिस को देखकर दोनों अपनी बाइक छोडक़र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों की बाइक कब्जे में ले ली। एसएसआई चौहान ने बताया कि दोनों बाइकों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने लक्सर सुल्तानपुर रोड पर चेकिंग कर खनिज सामग्री लेकर आ रही दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी हैं। एक ट्रैक्टर का चालक ट्राली को सडक़ पर खड़ी कर ट्रैक्टर के साथ भाग निकला। पुलिस ने तीनों वाहनों को अवैध खनन में सीज कर दिया है।
रुडकी – बाणगंगा नदी के क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर सोमवार रात कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। खनन कर रहे लोग पुलिस के आने से पहले भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने रास्ते में खड़े दो लोगों को रोक लिया। पुलिस ने दोनों की बाइक को सीज कर दिया है। देर रात लक्सर […]
