Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • स्टेशन परिसर में पार्किंग न होने से यात्रियों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

स्टेशन परिसर में पार्किंग न होने से यात्रियों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

हरिद्वार – हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में दुपहिया वाहन पार्किंग न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो माह पहले टेंडर छोडक़र गए ठेकेदार के बाद पार्किंग का ठेका तक नहीं कराया गया। अधिकारियों की लेटलतीफी से रेलवे को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। जबकि अधिकारी जल्द ही […]

हरिद्वार – हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में दुपहिया वाहन पार्किंग न होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो माह पहले टेंडर छोडक़र गए ठेकेदार के बाद पार्किंग का ठेका तक नहीं कराया गया। अधिकारियों की लेटलतीफी से रेलवे को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। जबकि अधिकारी जल्द ही टेंडर होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।रेलवे स्टेशन परिसर में दुपहिया वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित जगह न मिलने के कारण ठेकेदार को आर्थिक
नुकसान हो रहा था। बताया जा रहा है कि 18 सौ फुट जगह ठेके में तय की गई थी। इस हिसाब से ही ठेकेदार ने टेंडर में पैसे दिए थे। लेकिन बाद में नौ सौ फुट की जगह दिए जाने पर ठेकेदार को नुकसान उठाना पड़ रहा था। जनवरी माह में ठेकेदार ने पार्किंग का टेंडर छोड़ दिया। इसके बाद से पार्किंग की व्यवस्था लडख़ड़ा गई। सर्कुलेटिंग एरिया में कहीं पर भी कोई बाइक खड़ी कर चल देता है। इसके चलते स्टेशन परिसर में यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। थानों
के बाहर ही खड़ी कर देते है बाइक स्टेशन परिसर में आने वाले कई लोग आरपीएफ और जीआरपी थाने के बाहर बाइक खड़ी कर देते हैं। पार्किंग न होने के कारण सुरक्षाकर्मियों की भी परेशानी बढ़ी हुई है।
मुरादाबाद मंडल से पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया चल रही है जल्द ही दुपहिया वाहन की पार्किंग का टेंडर हो जाएगा। – एमके सिंह, रेलवे स्टेशन, अधीक्षक हरिद्वार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *