• Home  
  • वीवीपैट में सिंबल और बैलेट यूनिट में प्रत्याशी सेटिंग का कार्य शुरू
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

वीवीपैट में सिंबल और बैलेट यूनिट में प्रत्याशी सेटिंग का कार्य शुरू

चम्पावत – विकास भवन सभागार में ईसीआईएल (इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के कर्मियों की ओर से वीवीपैट में सिम्बल तथा बैलेट यूनिट में प्रत्याशियों के विवरण की सेटिंग का कार्य शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को सेटिंग कार्य को करने में पूरी ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए। बुधवार […]

चम्पावत – विकास भवन सभागार में ईसीआईएल (इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के कर्मियों की ओर से वीवीपैट में सिम्बल तथा बैलेट यूनिट में प्रत्याशियों के विवरण की सेटिंग का कार्य शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को सेटिंग कार्य को करने में पूरी ईमानदारी, निष्ठा, पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए। बुधवार से शुरू हुए कार्यक्रम में दोनों ही विधानसभाओं के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनें अलग-अलग की गई। ईवीएम एवं वीवीपैट में प्रत्याशियों के विवरण की सेंटिंग एवं सिम्बल लोडिंग का कार्य किया गया। मौके पर निर्वाचक नामावली के सत्यापन एवं पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया गया। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने नियुक्त कार्मिकों को निर्देश दिए कि निर्वाचक नामावली के सत्यापन एवं पुनरीक्षण का कार्य गहनता के साथ करें। कहा कि मतदाता के नाम में गलती ना हो इसके लिए दोबारा सूची को मिलान करना सुनिश्चित कर लें। मौके पर एआरओ चम्पावत अनिल गर्ब्याल, एआरओ लोहाघाट शिप्रा जोशी, नोडल केके जोशी, ईवीएम मास्टर ट्रेनर कमलेश कुमार, गोविन्द राम, नेटवर्क इंजीनियर चम्पक जोशी, माइक्रो इंजीनियर रजत पाण्डेय, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तनुज रावल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *