चम्पावत – लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में ईवीएम की तैयारी, इलेक्ट्रानिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मशीनों की जांच, मतदान सामग्री की उपलब्धता, वोटर स्लिप और वोटर गाइड के वितरण की स्थिति, ‘सखी बूथों के निर्धारण के लिए प्रशिक्षण, वेबकास्टिंग, जीपीएस की टेस्टिंग, प्रशिक्षण व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी मांगी।
मंगलवार देर शाम हुई समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिले के पांच जोनल व 51 सेक्टरों में लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है। मतदान सामग्री उपलब्ध करा दी गई है, जिसके पैकेट मतदान बूथों के लिए तैयार किये जा रहे हैं। वीसी में एडीएम टीएस मर्तोलिया, एआरओ चम्पावत अनिल गर्ब्याल, लोहाघाट शिप्रा जोशी, वेबकास्टिंग नोडल केके जोशी, अशोक गुंन्टी, कमलेश कुमार, गोविन्द राम, चंपक जोशी, रजत पाण्डेय आदि शामिल रहे।
चम्पावत – लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में ईवीएम की तैयारी, इलेक्ट्रानिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मशीनों की जांच, मतदान सामग्री की उपलब्धता, वोटर स्लिप और वोटर गाइड के वितरण की स्थिति, ‘सखी बूथों के निर्धारण […]
