हरिद्वार – भाजपा नेता कदम सिंह और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य प्रीति चौहान के घर डकैती डालने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किराए पर रहने वाले आरोपी ने ही अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट के मामले को डकैती में तब्दील करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है और एक आरोपी ने बिजनौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।बुधवार को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कनखल थाने में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि बीते शनिवार को संदेशनगर कनखल में भाजपा नेता के घर पर मौजूद उनकी पत्नी और मासूम बेटी को बंधक बनाकर तीन लोगों ने लूटपाट की थी। आरोपी ढाई लाख की नगदी और करीब साढ़े 12 लाख के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को गाजियाबाद नंबर की बाइक दिखाई दी। पुलिस ने गाजियाबाद में छापेमारी की तो मालूम हुआ कि घटना में तीन नहीं बल्कि छह आरोपी शामिल है। तभी पुलिस को सूचना मिली कि डकैती करने वाले आरोपी जगजीतपुर के एक बाग में आपस में सामान बांट रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस चार आरोपियों को थाने लाई तो आरोपियों ने अपने नाम विरेंद्र वर्मा उर्फ मिर्ची पुत्र रतन लाल वर्मा निवासी थाना मंडी धनौरा अमरोहा यूपी, आकाश वर्मा पुत्र ब्रह्मपाल वर्मा निवासी मोहल्ले इंदिरा नगर ब्रह्मपुरी मेरठ, सूबे सिंह पुत्र रोडका सिंह निवासी लाडनपुर हल्दौर यूपी और राजीव वर्मा उर्फ राजू पुत्र ब्रह्मपाल वर्मा निवासी गुलाब वाटिका गली नंबर 19 लोहनी गाजियाबाद बताया। आरोपियों ने बताया कि एक आरोपी लोकेंद्र पुत्र ब्रजपाल निवासी लाडनपुर हल्दौर बिजनौर मौके से फरार हो गया और बीते सोमवार को एक अन्य आरोपी ने परमेंद्र चौधरी पुत्र सूबे सिंह निवासी लाडनपुर हल्दौर हॉल निवासी डासना जिला गाजियाबाद ने बिजनौर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। परमेंद्र चौधरी बिजनौर का गैंगस्टर है और गैंगस्टर की जमानत तुड़वाकर ही परमेंद्र ने आत्मसमर्पण किया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी विरेंद्र वर्मा उर्फ मिर्ची ने बताया कि वो कुछ समय पहले भाजपा नेता कदम सिंह चौहान के घर पर किराए में रहता था। जिस कारण उसको कदम सिंह चौहान और उसके घर की पूरी जानकारी थी। उसको पैसों की आवश्यकता थी, इसी कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। पिता हिस्ट्रीशीटर और बेटा गैंगस्टर घटना में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पिता सूबे सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि हिस्ट्रीशीटर के बेटे परमेंद्र ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। डकैती की घटना में आरोपी सूबे सिंह अपने बेटे परमेंद्र को भी साथ लेकर आया था। परमेंद्र बिजनौर से गैंगस्टर है और पिता बिजनौर हल्दौर का हिस्ट्रीशीटर है।यह सामान बरामददो तमंचे, 95 हजार की नगदी, सोने की चूड़ी, हार, चार अंगूठी, चेन, टॉप्स, चांदी की पाजेब, चांदी का सिक्का, नाक व कान की बाली, एक खुखरी बदमाशों से बरामद की गई है।
हरिद्वार – भाजपा नेता कदम सिंह और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य प्रीति चौहान के घर डकैती डालने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किराए पर रहने वाले आरोपी ने ही अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट के मामले को डकैती में तब्दील […]
