• Home  
  • चुनाव को लेकर स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

चुनाव को लेकर स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा

रुडकी- लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी सर्तक हो गई है। आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेंकिग अभियान चलाते हुए प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग की। बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर पर चेंकिग की। इस दौरान रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, टिकटघर, प्रतीक्षालय कक्ष, […]

रुडकी- लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी सर्तक हो गई है। आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेंकिग अभियान चलाते हुए प्लेटफार्म और ट्रेनों में चेकिंग की। बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर पर चेंकिग की। इस दौरान रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, टिकटघर, प्रतीक्षालय कक्ष, ट्रेनों में चेंकिग की गई। रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों और ट्रेनों में भी यात्रियों के सामानों की जांच की। स्टेशन पर यात्रियों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह से रेलवे नियमों के उल्लंघन नहीं करने का अनुरोध किया। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। जीआरपी चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि लगातार रेलवे स्टेशन पर चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *