Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • देशद्रोही है कोंग्रेस का घोषणा पत्र- आतंकवादियों से ही वोट मांगे कांग्रेस
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

देशद्रोही है कोंग्रेस का घोषणा पत्र- आतंकवादियों से ही वोट मांगे कांग्रेस

रूड़की – रूड़की पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए दो दिन पहले जारी किये गए घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा की मैं हर उस भारत के नागरिक से कहना चाहूंगा जो शांति और सुरक्षा […]

रूड़की – रूड़की पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए दो दिन पहले जारी किये गए घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा की मैं हर उस भारत के नागरिक से कहना चाहूंगा जो शांति और सुरक्षा चाहता है वो कांग्रेस से कहे की वो आतंकवादियों से ही वोट मांग ले कयोंकि भारत का कोई राष्ट्र भक्त उन्हें वोट कतई नहीं देगा उन्होंने कहा की कांग्रेस के ऐसे देशद्रोही घोषणा पत्र के बाद उनको वोट देना तो दूर कोई उनकी शक्ल देखना भी पसंद नहीं करेगा !
उन्होंने कहा की प्रयागराज कुंभ के समय में महाराष्ट्र गया था तो वहाँ के पुलिस अधिकारियो ने मुझसे कहा की कुम्भ में आतंकी हमला हो सकता है तो मेने कहा की वो बीते दिनों की बात हो गई है अब उत्तरप्रदेश का नाम लेते ही आतंकियों की आने वाली पीढ़ी भी अपना रास्ता मोड़ लेती है अब उत्तरप्रदेश में कोई हमला नहीं करेगा !
प्रियंका वाड्रा के मंदिर जाने और रामलला के दर्शन नहीं करने पर उन्होंने कहा की प्रियंका वाड्रा ने रामलला को सुप्रीम कोर्ट में विवादित बताकर नहीं जाने की बात कही है तो में पूछना चाहूंगा की आपकी माता जी,आपके भाई और आपके पति भी तो कोर्ट की जमानत पर है इनके साथ कोई सम्बन्ध है या नहीं है !
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की कुछ दिन पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में टीवी चैनल वालो की एक टीम गई थी जब उन्होंने लोगो से पूछा की आप किसको वोट देंगे तो उन्होंने कहा की हम पुराने कोंग्रेसी है लेकिन अब कांग्रेस को नहीं देंगे उन्होंने पूछा क्यों नहीं देंगे अब तो राहुल गांधी है तो उन्होंने जवाब दिया की राहुल गांधी तो है लेकिन उसमे अक्ल नहीं है यह बात एक सामान्य मतदाता कह रहा है मैं जब राहुल गांधी को देखता हूँ तो मुझे लगता है की महात्मा गांधी का सपना पूरा होने के लिए राहुल गांधी का उदय हुआ है क्योंकि महात्मा गांधी ने कहा था की कांग्रेस को अब विसर्जित कर देना चाहिए !

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *