देहरादून – विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा व बजरंग दल प्रांत संयोजक अनिल सैनी के देहरादून प्रवास के दौरान सम्पन्न एक बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए चलाई जा रही मुहिम में साथ दे रहा है। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की भव्य दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी।
बैठक में मनोज वर्मा ने कहा वोटिंग में सम्पूर्ण हिन्दू समाज की भागीदारी हो, हर अन्तिम मतदाता मतदान केन्द्र तक पहुंचे उसके लिये विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता घर घर जाकर अलख जगाने का जो प्रयास कर रहे है। उनमें और तेजी लाई जायेगी। बजरंग दल प्रांत संयोजक अनिल सैनी ने कहां हिन्दू समाज को यह बताने की आवश्यकता है कि मां भारती को विश्वगुरु व हिन्दू राष्ट्र की कल्पना तभी संभव है जब हिन्दू समाज मतदान केन्द्रों पर बढ़-चढक़र मतदान करें। उन्होंने कहाँ वर्तमान में हिन्दू समाज की जागृति का स्तर ऊंचा है। अब मतदान का अनुपात और बढ़ेगा। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों को बिना विश्राम किये समाज मे अपने किये गये समाजिक कार्यों के आधार पर मतदान वाले दिन समाज से सभी ऐसे कार्यक्रमों को निरस्त करने का सुझाव दें जिससे उनका अमूल्य मत देने से वह वंचित न रहे। उन्होंने विभाग संयोजक विकास वर्मा को धार्मिक क्रियाकलापों से समाज व मुख्य बजारों में इस तरह के प्रचार प्रसार के लिये कहा जिससे मतदान दिवस को कोई भी व्यक्ति छुट्टी मानकर पिकनिक व व्यापारिक कार्यों को स्थगित करने तक का आग्रह करने को कहा। उन्होंने इस कार्य हेतु महानगर को अलग अलग भागों में विभाजित कर जोन बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक मे महानगर उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता, विभाग संयोजक विकास वर्मा, महानगर संयोजक संजीव बालियान, कमल बिजल्वाण, गौरक्षा प्रमुख मनीष वर्मा, कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, बलो उपासना प्रमुख आशीष, अमन स्वेडिया, प्रभात वर्मा, हरीश कोहली, समिति अध्यक्ष संदीप वाधवा, विजय गुप्ता व अन्य दायित्ववान पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए चलाई जा रही मुहिम में साथ दें
देहरादून – विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा व बजरंग दल प्रांत संयोजक अनिल सैनी के देहरादून प्रवास के दौरान सम्पन्न एक बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए चलाई जा रही […]
