हरिद्वार – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कालेजों में मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है। कार्यकर्ताओं ने देवपुरा कार्यालय में आहुत बैठक में युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वितरित किए जाने वाले पत्रकों का विमोचन किया। जिला संयोजक आदित्य गौड़ ने कहा कि अभियान में कार्यकर्ता छात्रों को मताधिकार के महत्व की जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। संस्कृत आयाम प्रमुख रितेश वशिष्ठ ने कहा कि चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए युवाओं को ‘मतदान का अधिकार, न जाए बेकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। चर्चित बालियान ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान होना चाहिए। इस दौरान योगेश विद्यार्थी, मोहित चौहान, करन वर्मा, दीपेश सैनी, पुलकित राजा, मोहित जोशी, पीयूष चौहान, अक्षय सैनी, राकेश सेमवाल, विनय पैन्यूली, दीपेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
हरिद्वार – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कालेजों में मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है। कार्यकर्ताओं ने देवपुरा कार्यालय में आहुत बैठक में युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वितरित किए जाने वाले पत्रकों का विमोचन किया। जिला संयोजक आदित्य गौड़ ने कहा कि अभियान में कार्यकर्ता छात्रों को मताधिकार के महत्व की जानकारी देकर […]
