हरिद्वार – शुक्रवार को नगर निगम ने हरिद्वार के विभिन्न गंगा घाटों पर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने दस दुकानों से 70 किलो प्लास्टिक की कैन बरामद कर उसे जब्त कर लिया। एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद भी गंगा घाटों पर प्लास्टिक की कैन की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर नगर निगम ने शुक्रवार को गंगा घाटों पर छापेमारी की। सबसे पहले नगर निगम की टीम बिरला घाट पहुंची । यहां छापेमारी की भनक लगते ही स्थानीय दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। प्लास्टिक की कैन बेच रहे कई दुकानदार अपना सामान दुकानों में छोडक़र भाग खड़े हुए। यहां टीम ने छह दुकानों से 40 किलो प्लास्टिक की कैन बरामद की। इसके बाद टीम अलकनंदा घाट पहुंची। अलकनंदा घाट पर भी धड़ल्ले से प्लास्टिक की कैन बिक रही थी। टीम ने यहां चार दुकानों से करीब 30 किलो प्लास्टिक की कैन पकड़ी। निगम की टीम ने सुभाषघाट, गऊघाट, कांगड़ा घाट नाइसोता घाट पर भी छोपमारी की। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदार अपनी दुकानों में रखी प्लास्टिक की कैन को समेट चुके थे। अब अग्रिम कार्यवाही के लिए रिपोर्ट नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल को सौंपी गई है। छापेमारी टीम में सेनेट्री इंस्पेक्टर विकास छाछर, सुनीत कुमार, मनोज कुमार, अमित सिंह नेगी, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।
हरिद्वार – शुक्रवार को नगर निगम ने हरिद्वार के विभिन्न गंगा घाटों पर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने दस दुकानों से 70 किलो प्लास्टिक की कैन बरामद कर उसे जब्त कर लिया। एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद भी गंगा घाटों पर प्लास्टिक की कैन की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही […]
