हरिद्वार – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज हरिद्वार के पंतद्वीप मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल
गांधी की सभा को लेकर पुलिस प्रशासन और एसपीजी ने शुक्रवार को सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कार्यक्रम की रिहर्सल भी की।
एसपीजी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर भीमगोड़ा स्थित पंतद्वीप मैदान का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी चार बजे के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से सीधा दिल्ली रवाना होंगे। उधर, राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को एसपीजी और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में रिहर्सल की। रिहर्सल के दौरान हेलीकॉप्टर को पंतद्वीप मैदान में बनाए हेलीपैड में उतारा गया और वहां से सीधा कार्यक्रम स्थल तक कार से एसपीजी पहुंची। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने एसपीजी को सभी रास्तों के बारे में बताया और सेफ हाउस भी दिखाया। रिहर्सल के दौरान सीओ सिटी अभय सिंह, डिप्टी एसपी मुकेश ठाकुर, नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविकांत सेमवाल समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जनसभा को लेकर पंतद्वीप मैदान को कई भागों में बांटा गया है। दिग्गज नेताओं को राहुल गांधी से मुलाकात के लिए भी स्पेशल डी बनाया गया है। इसके अलावा महिला नेताओं के लिए भी अलग से स्थान बनाया गया है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
अंबरीश कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगें राहुल गाँधी
हरिद्वार – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज हरिद्वार के पंतद्वीप मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की सभा को लेकर पुलिस प्रशासन और एसपीजी ने शुक्रवार को सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कार्यक्रम की रिहर्सल भी की। एसपीजी ने […]
