हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद गांव में बीमारी से ग्रस्त एक युवती ने छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव को नीचे उतार कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूल रूप से फरोदा जिला रामपुर यूपी निवासी आरती (19) वर्ष पुत्री उमेश कुमार सिडकुल क्षेत्र में अपने भाई और भाभी के साथ किराये के मकान में रहती थी। आरती सिडकुल की एक कंपनी में कर्मचारी थी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह युवती को अपनी भाभी के साथ अल्ट्रासाउंड कराने जाता था। उससे पहले ही आरती ने आत्महत्या कर ली। पिछले कई माह से गुर्दो में गंभीर बीमारी से वह परेशान चल रही थी। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि युवती का शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरिद्वार – सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद गांव में बीमारी से ग्रस्त एक युवती ने छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव को नीचे उतार कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूल रूप से फरोदा […]
