रुडकी – लोकसभा चुनाव में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने बसपा प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी को समर्थन देने की घोषणा की है। रुडक़ी में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भीम आर्मी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद के निर्देश पर भीम आर्मी प्रदेश राज्य में जहां भी बसपा चुनाव लड़ रही है, उसके प्रत्याशियों को समर्थन देगी। इसके लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ता बसपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए जुट गए हैं। भीम आर्मी संस्थापक के भाई द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिए जाने की खबर का पदाधिकारियों ने खंडन किया। कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि संगठन में उनके परिवार के किसी सदस्य का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भीम आर्मी उसे ही समर्थन करेगी जो बहुजन की बात करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों से धोखा किया है और जनता उसे सबक सिखाना चाहती है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नी लाल शिंदे, जिलाध्यक्ष हरिद्वार प्रमोद महाजन, जिला प्रभारी मदन सिंह, कानूनी सलाहकार परमवीर, बीड़ी कर्णवाल, दीपक, अमरीश कपिल, रवि तेगवाल, टिंकू , विनोद मेगवाल, विकास रवि, संजय,सुशील पाटिल, सोनू लाठी, राजेन्द्र, मिथुन नोटियाल, योगेश कर्णवाल, जसवीर, दीपक, बल्लिू,आशीष कुमार, इजराउल, अजित आदि मौजूद रहे।
रुडकी – लोकसभा चुनाव में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने बसपा प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी को समर्थन देने की घोषणा की है। रुडक़ी में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भीम आर्मी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद के निर्देश पर […]
