Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • कच्ची शराब सहित एक गिरफ्तार

रुडकी – गोमतीपुरा गांव में एक ग्रामीण के घर पर छापामार कर एक व्यक्ति को पुलिस ने कच्ची शराब और शराब निकालने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बुग्गावाला क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। जिसकी […]

रुडकी – गोमतीपुरा गांव में एक ग्रामीण के घर पर छापामार कर एक व्यक्ति को पुलिस ने कच्ची शराब और शराब निकालने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बुग्गावाला क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। जिसकी ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से सूचना बुग्गावाला पुलिस को दी जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार की शाम को बुग्गावाला पुलिस ने गोमतीपुरा गांव में ग्रामीण कुशलपाल पुत्र महेंद्र के घर पर छापामार कर तीन लीटर अवैध कच्ची शराब मय कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया। मौके पर करीब 80 लीटर लाहन को नष्ट किया है। बुग्गावाला थानाध्यक्ष नन्द किशोर ग्वाड़ी ने बताया है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *