Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • महिला के गले से चेन झपटी

हरिद्वार- रानीपुर चिन्मय चौक पर रिटायर भेल कर्मचारी की पत्नी के गले दो लुटेरों ने चेन झपट ली। बाइक सवार युवक चेन लूटकर भेल की ओर फरार हो गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक प्रह्लाद वालिया निवासी शिवालिक नगर रानीपुर भेल से रिटायर हैं। बीते शुक्रवार को उनकी पत्नी प्रवीन […]

हरिद्वार- रानीपुर चिन्मय चौक पर रिटायर भेल कर्मचारी की पत्नी के गले दो लुटेरों ने चेन झपट ली। बाइक सवार युवक चेन लूटकर भेल की ओर फरार हो गए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक प्रह्लाद वालिया निवासी शिवालिक नगर रानीपुर भेल से रिटायर हैं। बीते शुक्रवार को उनकी पत्नी प्रवीन वालिया (62) पेंटागन मॉल में खरीदारी करने गई थी। रात को वापस आने पर महिला चिन्मय डिग्री कॉलेज तिराहे पर खड़ी थीं। एक बाइक पर सवार दो युवक काफी देर से महिला का पीछा कर रहते थे। चिन्मय तिराहे पर मौका पाकर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से चेन झपट ली और भेल रोड की ओर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंची आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई तो कोई भी पुलिस को जानकारी नहीं दे सका। सीसीटीवी में भी आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। गैस प्लांट चौकी प्रभारी सतेंद्र नेगी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक संदिग्ध से पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *