Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • जेई की सडक़ हादसे में मौत

रुडकी – उत्तरकाशी जल विद्युत निगम में जेई के पद पर तैनात लक्सर के 28 वर्षीय युवक की हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह परिजन शव को लेकर अपने गांव अकौढा खुर्द पहुंचे, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के कारण पूरे गांव में मातम का माहौल है।लक्सर कोतवाली […]

रुडकी – उत्तरकाशी जल विद्युत निगम में जेई के पद पर तैनात लक्सर के 28 वर्षीय युवक की हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह परिजन शव को लेकर अपने गांव अकौढा खुर्द पहुंचे, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के कारण पूरे गांव में मातम का माहौल है।लक्सर कोतवाली के अकौढा खुर्द गांव निवासी राकेश गुप्ता के बेटे सुमित गुप्ता का कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड जल विद्युत निगम में अवर अभियंता के पद पर चयन हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती उत्तरकाशी में थी। उत्तरकाशी में ही हुए सडक़ हादसे में सुमित की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना पर सुमित के परिजन शुक्रवार में ही उत्तरकाशी पहुंच गए थे। देर शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद सुबह परिजन शव लेकर वापस गांव लौट आए और सुबह ही गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने बताया कि जवान युवक की मौत से पूरे गांव में दुख का माहौल है। इस कारण शनिवार को गांव के अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *