Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • रानीखेत के खिलाडिय़ों ने पंजाब में जीते पदक
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

रानीखेत के खिलाडिय़ों ने पंजाब में जीते पदक

अल्मोड़ा – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के छात्रों ने अंतर विश्विद्यालय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब में हुई प्रतियोगिता में महाविद्यालय के दो खिलाडिय़ों ने चार पदक अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। सोमवार को महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य सहित प्राध्यापकों ने खिलाडिय़ों का स्वागत किया। लवली प्रोफेसनल विश्वविद्यालय […]

अल्मोड़ा – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के छात्रों ने अंतर विश्विद्यालय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब में हुई प्रतियोगिता में महाविद्यालय के दो खिलाडिय़ों ने चार पदक अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। सोमवार को महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य सहित प्राध्यापकों ने खिलाडिय़ों का स्वागत किया। लवली प्रोफेसनल विश्वविद्यालय जालंधर (पंजाब) में बीते तीन से छह अप्रैल तक अखिल भारतीय अंतर विवि मिनी गोल्फ प्रतियोगिता 2019 का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खिलाडिय़ों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। दो खिलाडिय़ों ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम कर महाविद्यालय सहित विवि. का भी नाम रोशन किया। महाविद्यालय के छात्र खिलाड़ी अर्जुन ने दो रजत पदक (डबल इवेंट) एवं एक कांस्य (टीम इवेंट) अपने नाम किया। छात्रा सुषमा मेहरा ने एक कांस्य (टीम इवेंट) और एक रजत पदक (टीम इवेंट) जीते। सोमवार को खिलाडिय़ों के वापस पहुंचने पर यहां महाविद्यालय परिसर में उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। प्राचार्य डा. पीके पाठक ने इसे महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धी बताते हुए, हर छात्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही सभी प्राध्यापकों ने दोनों खिलाडिय़ों की इस उपलब्धी पर खुशी जताते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर डा. महिराज मेहरा, डा. अनुपमा तिवारी, डा. निधि पांडे, डा. किरन लता पांडे, डा. नमिता मिश्रा, डा. पारुल भारद्वाज मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *