हरिद्वार – बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बारह वर्षीय किशोरी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में बहादराबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किशोरी को नारी निकेतन देहरादून भेज दिया है। किशोरी ने अपने माता-पिता पर अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप भी लगाया था। बीते शुक्रवार की रात किशोरी ने बहादराबाद थाना में खुद पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ शिकायत देकर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। बीती छ: मार्च को पुलिस ने किशोरी के पिता को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप था कि आरोपी पिता ने किशोरी के साथ घर में दुष्कर्म कर किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बताया गया कि किशोरी का परिवार मूलरूप से मुजफ्फरनगर यूपी का रहना वाला है। परिवार पिछले कई वर्षों से बहादराबाद थाना क्षेत्र में रहता है।
हरिद्वार – बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बारह वर्षीय किशोरी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में बहादराबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किशोरी को नारी निकेतन देहरादून भेज दिया है। किशोरी ने अपने माता-पिता पर अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप भी लगाया था। बीते शुक्रवार की रात किशोरी […]
