• Home  
  • पतंजलि परिसर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पतंजलि परिसर में चोरी करने वाला गिरफ्तार

हरिद्वार – पतंजलि योगपीठ फेस एक परिसर में चोरी हुए सामान सहित चोर को बहादराबाद पुलिस मंगलवार सुबह रुडक़ी रोड़ स्थित बढ़ेडी सल्फर मोड से गिरफ्तार कर लिया है। बीते शनिवार की रात पंतजलि योगपीठ फेस एक परिसर में चोरी के बाद रविवार को सिक्योरिटी गार्ड सुमित कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी हाल पराक्रम सिक्योरिटी […]

हरिद्वार – पतंजलि योगपीठ फेस एक परिसर में चोरी हुए सामान सहित चोर को बहादराबाद पुलिस मंगलवार सुबह रुडक़ी रोड़ स्थित बढ़ेडी सल्फर मोड से गिरफ्तार
कर लिया है। बीते शनिवार की रात पंतजलि योगपीठ फेस एक परिसर में चोरी के बाद रविवार को सिक्योरिटी गार्ड सुमित कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी हाल पराक्रम सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर रविवार को अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि पतंजलि में चोरी करने वाला आरोपी भागने की फिराक में है। पुलिस ने बढ़ेडी सल्फर मोड से अमित कुमार पुत्र कालूराम निवासी पिठौरी थाना बेहट सहारनपुर हाल विष्णुलोक कॉलोनी ज्वालापुर के पास से चार बंडल केबल, चार नल की टोंटियां, 11 पाइप बरामद किए। पुलिस ने अमित को कोर्ट में पेश कर वहा से जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *