हरिद्वार – यूकेडी डेमोक्रेटिक के हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी त्रिबिरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सूबे के विकास करने में अब तक की सरकारें पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा राज्य को उभारने के लिए तीसरे मोर्चे की जरूरत है। कहा कि प्रदेश की जनता भी अब बदलाव चाहती है। मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सिडकुल में श्रमिकों को 15 हजार रुपये न्यूनतम वेतन उनकी प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि हरिद्वार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी को इंटरनेशनल टूरिस्ट हब के रूप में विकसित कर रोजगार पैदा किया जा सकता है। कहा कि वह किसानों को फसल का उचित मूल्य, नशा मुक्त प्रदेश, हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, स्कूलों में मनमानी फीस पर लगाम, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता आदि जमीनी मुद्दों को पुरजोर ढंग से उठाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान संगीता बंसल, विपिन रावत, पूरण सिंह, दीवान सिंह सजवाण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
प्रदेश की जनता भी अब बदलाव चाहती है: त्रिवेन्द्र सिंह
हरिद्वार – यूकेडी डेमोक्रेटिक के हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी त्रिबिरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सूबे के विकास करने में अब तक की सरकारें पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा राज्य को उभारने के लिए तीसरे मोर्चे की जरूरत है। कहा कि प्रदेश की जनता भी अब बदलाव चाहती है। मंगलवार को […]
