• Home  
  • कार सवार युवक से 8.90 लाख की रकम बरामद
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कार सवार युवक से 8.90 लाख की रकम बरामद

रुडकी – लोकसभा चुनाव को लेकर गठित स्टेटिक्स टीम ने कार सवार युवक से 8.90 लाख की रकम बरामद की है। स्टेटिक्स टीम रकम और कार सवार युवक को लेकर कोतवाली पहुंची। इनकम टैक्स के अधिकारी हरियाणा निवासी युवक से पूछताछ कर रहे हैं।लोकसभा चुनाव को लेकर स्टेटिक्स टीम ने अवैध शराब और कालेधन की […]

रुडकी – लोकसभा चुनाव को लेकर गठित स्टेटिक्स टीम ने कार सवार युवक से 8.90 लाख की रकम बरामद की है। स्टेटिक्स टीम रकम और कार सवार युवक को लेकर कोतवाली पहुंची। इनकम टैक्स के अधिकारी हरियाणा निवासी युवक से पूछताछ कर रहे हैं।लोकसभा चुनाव को लेकर स्टेटिक्स टीम ने अवैध शराब और कालेधन की रोकथाम को लेकर चेकिंग अभियान चला रखा है। मंगलवार देर रात स्टेटिक्स टीम को सूचना मिली की कलियर रोड से होकर रुडक़ी की तरफ आ रही कार में काफी रकम मौजूद है। सूचना पाकर स्टेटिक्स टीम ने सोलानी पार्क के पास चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान उक्त कार को रोक लिया गया। चेकिंग में कार में रखे बैग से 8 लाख 90 हजार रुपये बरामद किए गए। सूचना पाकर इनकम टैक्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रकम के बारे में पूछताछ की गई तो उक्त युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद युवक, कार और रकम को लेकर स्टेटिक्स टीम कोतवाली लेकर पहुंची। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा निवासी कार सवार युवक को 8 लाख 90 हजार रुपये संग पकड़ा गया है। युवक से इनकम टैक्स अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रकम को सीज कर दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *