हरिद्वार – चाकलान मोहल्ले में दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई की मौत के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने बड़े भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है,जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही है। बीते सोमवार को दिलशाद पुत्र अहमद हसन और उसके बड़े भाई गुलशैद पुत्र अहमद हसन निवासीगण चाकलान मोहल्ला ज्वालापुर के बीच विवाद हो गया था। विवाद दिलशाद के घर पर छत(लिंटर) डालने को लेकर हुआ था। दिलशाद ने लिंटर डालने के लिए मिक्सर मशीन को बुलाया था। मशीन को हटाने को लेकर विवाद हो गया था। गुलशैद की ओर से उसकी दो बेटे कादिर, सिंकदर, नबाव, आलिशान पुत्र नबाव, असलम पुत्र भूरा समेत अन्य लोग आ गए। आरोप था कि सभी ने मिलकर दिलशाद के साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी दिलशाद का बेटा डॉ. आफाक वहां पहुंच गया। आरोप है कि आफाक के साथ भी उसके चाचा और रिश्तों के भाईयों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आफाक की अम्मी नूरजहां और छोटा भाई अर्सलान घायल हो गए। तभी दिलशाद बेहोश हो गया और उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अर्सलान की शिकायत पर गुलशैद पुत्र अहमद हसन, कादिर व सिंकदर पुत्रगण गुलशैद, नवाब पुत्र हबीब, अलीशान पुत्र नवाब, असलम पुत्र भूरा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया था। दिलशाद की मौत के बाद से पूरा परिवार फरार हो गया। बुधवार को ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली की मुख्य आरोपी दिलशैद और नवाब ज्वालापुर से फरार होने की फिराक में है। वे जटवाड़ा पुल से बस में बैठने वाले है। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
छोटे भाई की मौत में आरोपी बड़े भाई समेत दो लोग गिरफ्तार
हरिद्वार – चाकलान मोहल्ले में दो भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई की मौत के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने बड़े भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है,जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही है। बीते सोमवार को दिलशाद पुत्र […]
