• Home  
  • मतदाताओं से की वोट देने की अपील

हरिद्वार– राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली प्रारंभ करने से पहले प्रधानाचार्य पूनम राणा ने सभी छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। विभिन्न स्थानों पर निकाली गई रैली के माध्यम से लोगों से वोट डालने की अपील की गई। बुधवार को जीजीआईसी की छात्राओं […]


हरिद्वार
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। रैली प्रारंभ करने से पहले प्रधानाचार्य पूनम राणा ने सभी छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। विभिन्न स्थानों पर निकाली गई रैली के माध्यम से लोगों से वोट डालने की अपील की गई। बुधवार को जीजीआईसी की छात्राओं ने अध्यापिका हेमलता शुक्ला के नेतृत्व में ज्वालापुर के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की। रेलवे फाटक मार्किट, शास्त्रीनगर, आंबेडकनगर आदि स्थानों पर जागो मतदाता जागो लिखा बैनर लेकर लोगों को लोकतंत्र के सबसे बड़े लोकसभा चुनाव का महत्व बताया। इससे पहले प्रधानाचार्य पूनम राणा ने छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सभी को लोकतंत्र के इस पर्व को भी हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। अपने मत का प्रयोग कर देश, प्रदेश और प्रत्येक क्षेत्र के विकास हित में काम करने वाले प्रत्याशी को ही विजयी बनाना चाहिए। जैसे अन्य काम जरूरी है, वैसे ही मतदान करना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को स्कूल के प्रवेशोत्सव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान के साक्ष्य दिखाने पर बच्चें और परिवार को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्राची, सोनू, सपना, श्वेता, सीमा, पुष्पा आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *