रुडकी –
ग्रामीण का शव आंगन में खड़े पेड़ पर लटका मिला। घर में शव होने की सूचना मिलने पर गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्मार्टम के लिए भेजा दिया। ग्रामीण के दोनों हाथ आगे की ओर रस्सी से बंधे मिले। ग्रामीणों का मानना है कि हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। घटना के वक्त ग्रामीण की पत्नी बच्चों संग मायके गए हुई थी। रुडक़ी कोतवाली पुलिस को सुबह ग्यारह बजे सूचना मिली की टोडा खटका निवासी प्रताप सैनी 30 का शव पेड़ पर लटका है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह निजी काम से प्रताप सैनी से मिलना था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुल पाया। अनहोनी की आशंका को देखकर ग्रामीण दरवाजा तोडक़र घर में दाखिल हुए। घर के अंदर दाखिल होने पर देखा की प्रताप सैनी का शव आंगन में लगे पेड़ से लटका है। शोर शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना रुडक़ी कोतवाली को दी गई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। जानकारी जुटाने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि घटना के वक्त प्रताप सैनी की पत्नी बच्चों संग मायके गए हुई थी।
