• Home  
  • किसान आत्महत्या मामले में भारतीय किसान यूनियन ने दुख जताया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

किसान आत्महत्या मामले में भारतीय किसान यूनियन ने दुख जताया

रुडकी-लक्सर क्षेत्र में किसान के आत्महत्या मामले में भारतीय किसान यूनियन ने दुख जताया है। यूनियन ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पीडि़त परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और प्रदेश के किसानों को कर्ज मुक्त किए जाने की मांग उठाई। नारसन में पत्रकारों में भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय […]


रुडकी-लक्सर क्षेत्र में किसान के आत्महत्या मामले में भारतीय किसान यूनियन ने दुख जताया है। यूनियन ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पीडि़त परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और प्रदेश के किसानों को कर्ज मुक्त किए जाने की मांग उठाई। नारसन में पत्रकारों में भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि देश का बड़ा दुर्भाग्य है कर्ज के चलते लगातार किसान मौत को गले लगा रहा है। सरकार किसानों के बारे में नहीं सोचेगी तो इसके और भी गंभीर परिणाम होंगे। कहा कि सभी सरकारें किसान हितैषी होने का ढोंग करती है। इस दौरान अरविंद राठी, रवि राणा, विक्की, सतपाल सिंह, जोगिंदर, पिंटू, बबलू, रामसहा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *