Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • रैली निकाल लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

रैली निकाल लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

अल्मोड़ा – मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी विकासखंडों में जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। कुमाऊंनी परिधानों में सज धज कर छात्र-छात्राओं ने नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया। जिसमें सरकारी व निजी विद्यालयों के हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया […]

अल्मोड़ा – मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी विकासखंडों में जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। कुमाऊंनी परिधानों में सज धज कर छात्र-छात्राओं ने नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया। जिसमें सरकारी व निजी विद्यालयों के हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व नोडल अधिकारी स्वीप मनुज गोयल के निर्देशन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए यहां जिला मुख्यालय में सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं नंदादेवी के प्रांगण में एकत्रित हुए। नंदादेवी से मुख्य बाजार, मल्ली बाजार, आर्मी गेट से होते हुए रैली स्टेडियम पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथ में बेनर, नारे लिखी पट्टियों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। कुमाऊंनी परिधानों में सज धज कर आये छात्र-छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहे। स्टेडियम में एकत्रित हुए करीब दो हजार से अधिक छात्रों को मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी व प्रभारी स्वीप विनोद राठौर ने किया। रैली में जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, डा़ जेसी दुर्गापाल, प्रधानाचार्य एडम्स बाइंका सीमा जोशी, डा़ प्रकाश पंत, डा़ सरिता पांडे, डा़ कामाक्षा मिश्रा, डा़ दीपा जलाल के अलावा अन्य कई विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *